लोगों की राय

लेखक:

गुलाम मोहम्मद शेख

जन्म : १९३७ सुरेन्द्रनगर (गुजरात)।

शिक्षा : एम.ए. (फाइन आर्ट), महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, वडोदरा १९६१; ए. आर.सी.ए., रॉयल कॉलेज ऑफ़ आर्ट, लन्दन, १९६६। अध्यापन कला का इतिहास, महाराजा सयाजीराव यूनिवर्सिटी, १९६१ – १९६३ और १९६७-१९८१, चित्रकला, वहीं १९८२- १९९३।

अतिथि कलाकार : आर्ट इंस्टीट्यूट ऑफ शिकागो १९८७ और २००२; चिवितेल्ला रानियेरी सेण्टर, उम्बेरटिडे, इटली १९९८ यूनिवर्सिटी ऑफ पेन्सिलवेनिया, अमेरिका २०००; मोन्ताल्वो, केलिर्फोनिया, अमेरिका २००५; फ़ेलो, दिल्ली यूनिवर्सिटी, २००४। चित्र – प्रदर्शनियाँ देश-विदेश में १९६१ से २०२२ : विशेष प्रदर्शनी १९६८ से १९८५ तक के चित्रों में से पच्चीस चुने हुए चित्र, ज्योर्ज पोम्पीदू सेण्टर, पैरिस १९८५।

संयोजक : कुमारस्वामी शताब्दी सेमिनार, नयी दिल्ली, १९७७। कला-विषयक व्याख्यान देश- विदेश में। २०१३ में छह अमेरिकी विश्वविद्यालयों की व्याख्यान – यात्रा।

पुस्तकें : गुजराती में कविता-संग्रह अथवा (१९७४) और अथवा अने (२०१३), निरखे ते नजर (२०१६), स्मरण – कथाएँ : घेर जतां (२०१५), और विश्व-कला का इतिहास (सम्पादन, शिरीष पंचाल के साथ), दृश्यकला (१९९६) वगैरह सम्मान : कालिदास सम्मान (२००२), रविशंकर रावल पुरस्कार (१९९७ – १९९९), रवि वर्मा पुरस्कारम् (२००९), पद्मश्री (१९८३), पद्मभूषण (२०१४), साहित्य अकादेमी पुरस्कार (२०२२)।

घर जाते

गुलाम मोहम्मद शेख

मूल्य: Rs. 499

  आगे...

 

  View All >>   1 पुस्तकें हैं|